फ़िल्म शूटिंग के लिए हरयाणा से मुंबई आई महिला पर उसके दोस्त ने किया हमला

संवाददाता,,शफीक खान 

मुंबई: हरयाणा से मुंबई फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई आई 19 वर्षीय एक महिला के साथ उसके 38 वर्षीय व्यवसायी दोस्त द्वारा रविवार की रात एक पांच सितारा होटल में कथित तौर पर मारपीट करने का मामला सामने आया है

 दोनों ही हरियाणा के रहने वाले हैं दोस्त की पहचान विकास रावत के रूप में हुई है मरीन ड्राइव पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म, मारपीट और डराने-धमकाने का मामला दर्ज किया है

 पीड़िता के जरये दिए गए  बयान के अनुसार रावत ने उसके साथ मारपीट की उसके चेहरे पर चाकू से वार किया और उसके जननांगों में चाकू का हैंडल घुसा कर यौन उत्पीड़न किया दोनों नरीमन पॉइंट के एक पांच सितारा होटल में ठहरे हुए थे 

तभी दोनों के बीच झगड़ा हो गया और रावत ने उन पर हमला कर दिया।  सोमवार की रात पीड़ित पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।  पुलिस ने रावत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया

Post a Comment

Previous Post Next Post