सपा को फिर झटका: पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, जिलाध्यक्ष पर निशाना साधा

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेशाध्यक्ष को अपना त्याग पत्र भेज दिया। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे पत्र में पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने कहा है कि वह पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे हैं। पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी की सेवा की है पार्टी के कई आंदोलनों में भागीदारी करते हुए गंभीर धाराओं में जेल जा चुका है। आरोप है कि वर्तमान जिलाध्यक्ष डा.मधुसूदन कुशवाहा व उनके चहेतों द्वारा जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर लगातार अपमानित किया जा रहा हैजिलाध्यक्ष व चहेतों से क्षुब्ध होकर वह पार्टी छोड़ रहा है

Post a Comment

Previous Post Next Post