संवाददाता,,,सगीर अंसारी
मुंबई: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विश्वास नांगरे पाटिल का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. नांगरे पाटिल के संपर्क में आए कुछ लोगों को भी इस फर्जी अकाउंट से मैसेज भेजे गए थे। सौभाग्य से मुंबई की साइबर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस फर्जी अकाउंट को बंद कर दिया है।
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर या फिर फर्जी अकाउंट बनाकर फ्रॉड में इजाफा हुआ है। कई बड़े राजनीतिक नेता, कलाकार, एथलीट, अधिकारी इससे प्रभावित हुए हैं
ताजे मामले में यह बात सामने आई है कि भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत विश्वास नांगरे-पाटील के नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया और उसके जरिए नांगरे-पाटिल के संपर्क में आए कुछ लोगों को संदेश भेजे.
विश्वास नांगरे पाटिल ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर इस संबंध में जानकारी दी उन्होंने ने लिखा नमस्कार दोस्तों कुछ बदमाशों ने मेरे नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट खोला है। इसके माध्यम से वे मेरे संपर्कों को संदेश भेज रहे हैं। मैंने इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। लेकिन किसी भी तरह से उनका जवाब न दें और न ही कोई जानकारी शेयर करें। क्योंकि विश्वास नांगरे पाटिल ने सभी को चेतावनी दी है कि यह एक घोटाला हो सकता है और दो स्क्रीनशॉट भी संलग्न किए हैं।
Post a Comment