संवाददाता,,,शफ़ीक़ खान
मुंबई:समाज सेवा शाखा (प्रवर्तन) ने बांद्रा में एक कथित वेश्यावृत्ति रैकेट का पर्दाफाश किया है और मामले को खार पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वाटरफील्ड रोड पर अरास बिल्डिंग में स्थित थाई स्पा रैकेट में शामिल है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस कर्मियों ने 4 मई की देर रात स्पा में छापा मारा।
पुलिस ने स्पा से पांच वयस्क महिलाओं को बचाया जिनमें से एक थाई नागरिक है जबकि अन्य चार पूर्वोत्तर राज्यों की हैं। एक महिला दलाल को आगे की जांच के लिए सीआरपीसी के तहत नोटिस दिया गया है जबकि एक पुरुष दलाल कथित रूप से फरार है।
पुलिस ने स्पा से एक मोबाइल फोन कंडोम और17,500 रुपये की नकदी जब्त की है और आरोपियों से स्क्रीनशॉट भी लिए। स्पा खार पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में होने की वजह से मामला खार पुलिस स्टेशन को स्थानांतरित कर दिया गया है और आरोपी के खिलाफ अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है
Post a Comment