जिलाधिकारी अमित कुमार भट्ट के न्यायालय से अस्थाई और स्थाई पतों में भिन्नता होने पर 45 शस्त्र लाइसेंस किए गए निरस्त


संवाददाता रिंकू शर्मा

अलीगढ़ अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट के न्यायालय से अस्थाई और स्थाई पतों में भिन्नता होने पर 45 शस्त्र लाइसेंस किए गए निरस्त, शस्त्र धारको ने स्थानांतरण होने व स्थाई निवास छोड़ने के बाद संबंधित थानों में नहीं दी सही जानकारी।

वीओ। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया किसी भी शस्त्र धारक अनुज्ञापी की यह जिम्मेदारी होती है कि जिस थाना क्षेत्र से उसका लाइसेंस बनता है तो वह अपना अस्थाई और स्थाई पता अंकित कराता है अगर उसका कहीं स्थानांतरण हो जाता है या वह अपने उस निवास स्थान को छोड़कर किसी अन्य स्थान पर निवास करता है तो जहां से उसका लाइसेंस जारी हुआ है उस क्षेत्र के थाने व जहां वर्तमान में निवास कर रहा है वहां पर भी स्थाई अस्थाई निवास की जानकारी और प्रमाण पत्र देना चाहिए। कुल 45 ऐसे शस्त्र धारकों द्वारा स्थाई और अस्थाई पदों में दी गई जानकारियों में खामियां मिली है इन खामियों के आधार पर 45 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post