शाहजहांपुर में जीआरपी ने ट्रेन के एसी कोच से बरामद की अवैध शराब

संवाददाता ,अभिषेक कश्यप

शाहजहांपुर ,नई दिल्ली से बिहार को जाने वाली श्रमजीवी सुपरफ़ास्ट ट्रेन के एसी डिब्बो के नीचे बैट्री बॉक्स से शराब की बोतलें बरामद यूपी में अवैध शराब से लेकर मादक पदार्थों की तस्करी के खुलासे आपने बहुत देखे होंगे।लेकिन इस बाद शाहजहांपुर जीआरपी ने अवैध शराब की तस्करी करने का ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।दअरसल शाहजहांपुर जीआरपी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह को पिछले कुछ समय से ट्रेन द्वारा अवैध शराब की तस्करी की सूचनाएं मिल रही थी।चुकी मामला रेलवे से जुड़ा था इसलिए बगैर पुख्ता जानकारी के ट्रेन को रोकने में पुलिस घबरा रही थीं

लेकिन आज शाम करीब सात बजे जब शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली से चलकर राजगिर बिहार को जाने वाली श्रमजीवी सुपरफास्ट ट्रेन प्लेटफार्म पर रुकी तो इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ एसी कोच में छानबीन शुरू कर दी।छानबीन के दैरान पुलिस ने एसी के पांच कोचों के डिब्बो के नीचे लगे बैट्री बक्सों को चेक किया जिसमें पुलिस ने हरियाणा मार्क की करीब 56 अंग्रेजी शराब की बोतलों को जब्त कर लिया इस मामले में शाहजहांपुर जीआरपी प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में ट्रेन में एसी कोच का जिम्मा रेलवे के कर्मचारियों का होता है।इसलिए शाहजहांपुर जीआरपी और आरपीएफ को ट्रेन के साथ लखनऊ तक भेजा गया है।ड्यूटी चेंज होने पर आरोपियों को वापस शाहजहांपुर लाया जाएगा।इससे रेलवे की व्यवस्था प्रभावित नही होगी

Post a Comment

Previous Post Next Post