संवाददाता,,,सगीर अंसारी
मुंबई: आम नागरिक लगातार महंगाई की मार झेल रहे हैं. महंगाई लगातार बढ़ रही है और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं। साथ ही अब दवाओं के दाम बढ़ने की भी पूरी संभावना है। दर्द निवारक, संक्रमण रोधी, हृदय संबंधी दवाओं और एंटीबायोटिक्स सहित आवश्यक दवाओं की कीमतें अप्रैल से बढ़ने वाली हैं
अब यह लगभग तय है कि केंद्र सरकार दवा कंपनियों को दाम बढ़ाने की इजाजत देगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NPPA) के अनुसार 2022 तक सरकार द्वारा अधिसूचित डब्ल्यू पी आई में वार्षिक परिवर्तन के आधार पर कीमतों में 12 प्रतिशत तक की वृद्धि की जा सकती है। दवा कंपनियों ने यह फैसला बढ़ती महंगाई के बीच लिया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक दवाओं की कीमत में 12 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हो सकता है. यह लगातार दूसरा साल है जब दवाओं के दाम बढ़े हैं। शेड्यूल दवाओं की कीमतों में करीब 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
Post a Comment