पति की मौत के बाद दोस्त ने हड़प ली जमीन; समाजसेवी की सलाह पर जहर पीने के बाद महिला की मौत

मुंबई: मंत्रालय के सामने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश करने वाली दो महिलाओं में से एक की आज इलाज के दौरान मौत हो गयी. दो महिलाएं शीतल गाडेकर (धुले) और संगीता धावरे (नवी मुंबई) कल मंत्रालय के सामने जहर खाने की कोशिश की लेकिन इस दौरान पुलिस ने उन्हें तुरंत रोक लिया। हालांकि रोकने से पहले कुछ हद तक उन्होंने जहर खा लिया। लिहाजा दोनों को तुरंत जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक महिला की आज मौत हो गई। उक्त महिला का नाम शीतल गाडेकर है।

शीतल गाडेकर और संगीता धावरे दोनों कार और टैक्सी से मंत्रालय आईं। दोनों अलग-अलग जिलों के रहने वाली हैं  और दोनों उसी कथित सामाजिक कार्यकर्ता के संपर्क में थी जिसने जहर खाने की सलाह दी थी संगीता धवरे नवी मुंबई के एक पुलिस कांस्टेबल की पत्नी हैं। सर्जरी के दौरान उक्त पुलिस कांस्टेबल का पैर फेल हो गया। उन्होंने मांग की कि उस डॉक्टर के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाए। जबकि शीतल गाडेकर धूले की रहने वाली हैं पति की मौत के बाद उनके पति के दोस्त ने जमीन हड़प ली।

इस बीच ये दोनों महिलाएं एक ही कथित सामाजिक कार्यकर्ता के संपर्क में थीं जबकि ये दोनों अलग-अलग जगहों से थीं. कार्यकर्त्ता ने इन्हे अजीबोगरीब सलाह दी थी कि ये दोनों महिलाएं मंत्रालय के सामने जाकर जहर खा लें, जिसके बाद आपकी मांग पूरी होगी. इसलिए पुलिस इस कथित सामाजिक कार्यकर्ता के बारे में और जानकारी जुटा रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post