चर्चित खाद्यान्न घोटाले में कोटेदार को ईओडब्ल्यू वाराणसी ने जौनपुर से किया गिरफ्तार




वाराणसी वर्ष 2004 -2005 के मध्य जौनपुर में केंद्र/ राज्य सरकार द्वारा संचालित संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के अंतर्गत विकासखंड रामनगर के विभिन्न गांवों में क्षेत्र पंचायत अंश से जनहित में नाली निर्माण, संपर्क मार्ग, मिट्टी भराई आदि का कार्य कराया जाना था। इस कार्य में लगे मजदूरों को काम के बदले खाद्यान्न (चावल) वितरित किया जाना था, परंतु जिम्मेदार तत्कालीन खंड विकास अधिकारी,ब्लॉक प्रमुख ,कार्य प्रभारी और कोटेदार आदि के द्वारा वित्तीय अनियमितता करते हुए मजदूरों को खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया। इस संबंध में वर्ष- 2020 में थाना ईओडब्ल्यू वाराणसी पर अभियोग पंजीकृत है।

आज दिनांक 26.06.26 को जौनपुर के थाना क्षेत्र रामपुर निवासी कोटेदार वीरेन्द्र बहादुर सिंह पुत्र द्वारिका प्रसाद सिंह निवासी ग्राम दामोदरा को उसके घर के पास से  ईओडब्ल्यू वाराणसी की टीम द्वारा दिन में लगभग 10 बजे गिरफ्तार कर वाराणसी के भ्रष्टाचार कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अभियुक्तों को जेल भेजने की कार्यवाही की गई।

पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू वाराणसी प्रदीप कुमार द्वारा गठित टीम में निरीक्षक सहजानंद श्रीवास्तव, उप निरीक्षक संजय सोनकर , मुख्य आरक्षी विनोद यादव,सतीश गुप्ता आदि शामिल रहे। गिरफ्तार  अभियुक्त तत्समय कोटा  दुकान का  संचालक था। जिसके द्वारा अन्य अभियुक्तों से मिली भगत करके कूटरचित अभिलेखों के आधार पर धोखाधड़ी करके लाखों रु शासकीय धन गबन करने का अपराध किया गया है।

संवाददाता एस शुभाष

Post a Comment

Previous Post Next Post