राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने को लेकर गांधी पार्क में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सत्याग्रह किया

संवाददाता,,, अर्पित सिंह

अयोध्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने को लेकर सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सत्याग्रह किया।जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह में भाग लिया।वही महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द की गई है। इसे कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए लोकतंत्र को कुचलने का कार्य कर रही है राहुल गांधी की सदस्यता को षडयंत्र पूर्वक समाप्त किया गया है जो सीधे तौर पर लोकतंत्र का अपमान है सत्याग्रह में सम्मिलित लोग पीसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह रामनरेश मौर्य उमेश उपाध्याय रामसागर रावत उग्रसेन मिश्रा राम अवध संजय यादव पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा मौजूद रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post