48 वर्षीय व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत



संवाददाता,,,सगीर अंसारी 

मुंबई: एक बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में पूछताछ के लिए लाए गए 48 वर्षीय एक व्यक्ति की शनिवार को बांद्रा पुलिस की हिरासत में मौत हो गई

 सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान इनायत अली शहजाद अली साजन के रूप में हुई है जिसे नाबालिग से शारीरिक और यौन उत्पीड़न के एक मामले में शनिवार शाम को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान कथित तौर पर उनका दम घुटने लगा  हालांकि उन्हें अभी भी सांस लेने में कठिनाई हो रही थी इसलिए पुलिस उन्हें पास के भाभा अस्पताल ले गई

उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। बांद्रा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा पेरी क्रॉस रोड निवासी आरोपी को पुलिस इस सप्ताह के शुरू में दर्ज एक ताजा मामले में लेकर आई थी। छेड़छाड़ और मारपीट के अलावा उस पर नए मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 323 और 328 के तहत भी मामला दर्ज किया गया था।इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की गई थी।

 पुलिस के अनुसार डॉक्टरों का मानना है कि आरोपी को दिल का दौरा पड़ा होगा। 2014 में भी इनायत अली को  इसी तरह के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त उसने बांद्रा की पॉश सोसाइटी में रहने वाले बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता के रिलेटिव के साथ छेड़खानी की थी। सीसीटीवी में कैद तस्वीरों के आधार पर पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद इनायत अली ने इलाके में अन्य बच्चों के साथ भी छेड़छाड़ करने की बात कबूल की थी

Post a Comment

Previous Post Next Post