अपने साथियो के साथ मिलकर टेम्पो मालिक को लूटने वाला चालक तीन घंटो के भीतर साथियो के साथ गिरफ्तार

संवाददाता,,,सगीर अंसारी

तिलक नगर पुलिस की हद्द में एक टैम्पो चालक ने अपने चार साथियो के साथ मिलकर अपनी ही टैम्पो के मालिक से चाकू की नोक पर 80 हजार रुपए लूटने का मामला प्रकाश में आया शिकायत मिलते ही तिलक नगर पुलिस ने तीन घंटो के भीतर पांच में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके पास से लूटा गया पैसा बरामद किया वही फरार एक आरोपी की तलाश जारी है

तिलक नगर पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता टैम्पो चालक शुभम विश्वकर्मा(21) के साथ टैम्पो में जा रहे थे जब यह कुर्ला की तरफ जाने के लिये एससीएलआर पुल के पास पहुचे तो शुभम ने टैम्पो को रोका और अपने भाई सहित 3 साथियो को फ़ोन कर वहा बुलाया यह चारो एक रिक्शा में वहा पहुंच कर रिक्शे से उतरे और टैम्पो के नजदीक जाकर टैम्पो में बैठे शिकायतकर्ता को चाकू दिखाकर उसके पास मौजूद 80 हजार रुपए छीन कर फरार हो गए

 शिकायतकर्ता ने इनके फरार होने के बाद तिलक नगर पुलिस से संपर्क किया और पुलिस ने इनकी शिकायत पर गुन्हा क्र 210/23 धारा 395 समित मुंबई पुलिस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपीयों की तलाश के लिये तिलक नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील काले,पुलिस निरीक्षक (क्राइम)विलास राठौड़, पुलिस निरीक्षक चस्कर के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक मुंढे, पुलिस उपनिरीक्षक हरल, पुलिस उपनिरीक्षक सुनील जाधव, शेडगे, पोमाने,काले, कंक को लेकर टीम का गठन किया गया

 जिसने टेम्पो चालक शुभम भोलाराम विश्वकर्मा (19) व इसके भाई भीमाकुमार विश्वकर्मा (22) को कुर्ला के बैल बाजार छेत्र से गिरफ्तार कर इन के पास से लुटे गए रुपयों में से 39,000  रुपये जब्त किये जब की इनकी निशानदेही पर 24 वर्ष के इमरान मोहम्मद फारूक शेख नाम के आरोपी को साकीनाका से गिरफ्तार कर पुलिस ने इसके पास से 20,000/- रुपये जब्त किये साथ ही कंजूरमार्ग से मोहम्मद इमरान साजिद शाह (23) को गिरफ्तार कर उसके पास से अपराध की राशि 17000/- रुपये बरामद किया जबकि इनका पांचवा साथी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post