संवाददाता,,,सगीर अंसारी
मुंबई : आप सड़क पर चल रहे हैं अचानक कोई आता है और आपसे पता पूछता है। आप आसानी से उस व्यक्ति को पता समझा देते हैं इसी दौरान अगर कोई आपसे आपका पता पूछे तो पहले सावधान हो जाएं। क्योंकि यह आपको धोखा देने की योजना हो सकती है। पता पूछने के बहाने मुंबई में लूटपाट की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। पिछले एक महीने में मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में इस तरीके से लूटपाट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। सामने आया है कि आरोपी मुख्य रूप से वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है।
सात रास्ता निवासी 62 वर्षीय शाहजी (बदला हुआ नाम) फूल खरीदने दादर गए थे जहाँ एक युवक उनके पास आया और पूछा कि इस इलाके में दंत चिकित्सालय कहां है? शाहजी ने कहा मुझे नहीं पता। इसी बीच एक और युवक वहां आया और बोला हम दोनों पंडित हैं। अगर आप भगवान के भक्त हैं तो शरीर पर कोई भी धातु न पहनें। दोनों ने उसे बातों में उलझा लिया और उसके गले से सोने की चेन और अंगूठी उतरवा दी। जेब में रखने की बजाय रूमाल में बांधने की बात कहकर इन गहनों को लूट लिया।
इसी तरहा कॉलेज की एक छात्रा भांडुप से घर लौट रही थी। जब वह भांडुप रेलवे स्टेशन के पास घर जा रहा था तभी दो युवक उसके पास आए और पूछा क्या यहां आसपास कोई एटीएम केंद्र है? छात्रा ने एटीएम दिखाया और वह आगे बढ़ गई । तब इन दोनों ने उसे रोका और कहा तुम बहुत भोले हो। उसने सोने की चेन उतारने को कहा।
मलाड में दूध लेने गई 60 वर्षीय महिला को पता पूछने के बहाने रोका गया। जब महिला ने कहा कि वह पता नहीं जानती तो दोनों ने उससे बातचीत कर गले से सोने की चेन उतारने को मजबूर किया। कुछ देर बाद दोनों चले गए। तभी महिला ने देखा कि उसके पास सोने की चेन नहीं है। मलाड में ही एक और महिला के साथ इसी तरह अज्ञात युवक ने इलाबेन (बदला हुआ नाम) को कुछ कैश देने का झांसा दिया। बदले में उसे एक हार और एक अंगूठी देने के लिए मजबूर किया उन्होंने कहा कि वे कुछ समय में आएंगे और वे चले गए और वापस नहीं आए। हालांकि पुलिस बार बार लोगो के बीच जागरूकता के अभियान चलाकर लोगो को सचेत करती है ज्यादा आभूषण पहन कर खुली जगहों पर ना निकले और अगर निकलते है उसकी हिफाज़त करें वही लोगो से भी कई बार अपील कि जाती रही है लूटपाट की जानकारी होते ही स्थानीय लोग पुलिस को खबर दे और पुलिस की मदद करे।
Post a Comment