संवादाता,,,मोहम्मद यासिर
आजमगढ़ निजामाबाद कुजियारी गांव में बंजर भूमि पर अवैध अतिक्रमण बरकरार लेखपाल ने रिपोर्ट लगाई किया गया बेदखल। ज्ञात हो की तहसील निजामाबाद ग्राम कुजियारी गांव के राम अनुज चौहान, लोदर चौहान, केदार चौहान पुत्र गढ़ एकादशी चौहान ने गाटा संख्या 901 रकबा 0.138 हे.
बंजर भूमि पर छपा डालकर नाद रखकर व अन्य प्रकार से अवैध अतिक्रमण किया गया है। बंजर भूमि अवैध अतिक्रमण को हटाने के संबंध में दिनांक 5/10/2022 को लेखपाल, कानूनगो व एसडीएम निजामाबाद द्वारा प्रशासन को रिपोर्ट दी गई की अवैध कब्जा को हटा दिया गया है। परंतु अभी तक अवैध कब्जा बरकरार है।
इस संबंध में कुजियारी गांव निवासी रामजीत चौहान ने लेखपाल कानूनगो व एसडीएम निजामाबाद के ऊपर आरोप लगाता है कि वह लोग रामानुज चौहान, लोदर चौहान, केदार चौहान से पैसा लेकर अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने के संबंध में गलत तरीके से दिनांक 5/10/ 2022 को रिपोर्ट लगा दी गई है कि कब्जा हटा दिया गया है परंतु अभी भी वंजर जमीन गाटा संख्या 901 रकबा 0.138 पर संपूर्ण तरीके से कब्जा बरकरार है।
Post a Comment