धारावी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक 40 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार



सगीर अंसारी 

मुंबई: धारावी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक ने पुलिस में दर्ज एक ठगी के मामले के आरोपी से 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते समय भर्ष्टाचार निरोधक विभाग के हत्थे चढ़े

मिली जानकारी के अनुसार धारावी पुलिस स्टेशन मे वर्ष 2022 मे धारा 420, 465, 467, 471 के तहत एक मामला दर्ज हुआ था इस मामले के आरोपी से पुलिस स्टेशन के प्रभारी पुलिस निरीक्षक विजय माने ने एक लाख रुपए मांगे थे शिकायतकर्ता ने रिश्वत ना देने का मन बनाते हुए इस की शिकायत वरली स्थित भर्ष्टाचार निरोधक विभाग मे की थी

शिकायत मिलने के बाद विभाग के अधिकारयो ने इसकी पुष्टी की और अपना जाल बिछाया और जैसे ही विजय माने ने मांगी गई रक्कम मे से 40 हजार रुपए लिये तो मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने उन्हें रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया

धारावी पुलिस स्टेशन के मौजूदा प्रभारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भारत सलगर के अनुसार एसीबी के अधिकारी विजय माने को आगे की जाँच के लिये वरली स्थित एसीबी कार्यालय ले गए

Post a Comment

Previous Post Next Post