प्रदेश सरकार के 1 वर्ष पूरे होने पर कृषि व प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता सर्किट हाउस में आयोजित की गई

रिपोर्ट,,, प्रभाकर यादव

अयोध्या प्रदेश सरकार के 1 वर्ष पूरे होने पर कृषि व प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता सर्किट हाउस में आयोजित की गई। इस दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई. औऱ अयोध्या के विकास कार्यों की बुकलेट जारी की गई। वही सीएम योगी के प्रेस कॉन्फ्रेंस का लाइव प्रसारण किया गया।औऱ सीएम योगी का उद्बोधन को भी सुना।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के लिए सीएम योगी बधाई दी औऱ उनकी सरकार को बधाई,पीएम मोदी को बधाई दी। उत्तर प्रदेश में एक स्थाई व स्थिर सरकार मिली, योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार का 1 वर्ष पूरा किया, कुल मिलाकर उन्होंने सफलतापूर्वक व कीर्तिमान के साथ 6 वर्ष पूरे किए, उत्तर प्रदेश की महान जनता को भी अपनी ओर से आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने दूसरी बार उत्तर प्रदेश की सेवा करने का मौका दिया, सीएम योगी लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, यह 44 वर्षों के बाद हुआ है जब कोई मुख्यमंत्री लगातार दोबारा मुख्यमंत्री बना है, इस स्थिर सरकार में प्राथमिकता के आधार पर काम हुआ है,उत्तर प्रदेश के विकास, सुशासन, खुशहाली, आम जनता के लिए समृद्धिशाली काम हुआ है, उसके जो परिणाम आए हैं आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश के रूप में देश में ही नहीं दुनिया के भीतर पहचाना जा रहा है

Post a Comment

Previous Post Next Post