मुंबई को पानी देने वाली ठाणे के वॉटर टनल से करीब हर रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है पिछले पांच महीने से शुरू इस लीकेज को दूर करने के लिए मरम्मत का काम 31 मार्च शुक्रवार से शुरू हो रहा है
इसी कारण से 31 मार्च से लेकर पूरे महीने तक 30 अप्रैल तक 15 फीसदी पानी की कटौती की जाएगी ऐसी जानकारी मुंबई मनपा ने दी है यह कटौती ठाणे के उन इलाकों में भी होगी जहां वॉटर सप्लाई मनपा करती है
मनपा अधिकारियों की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार ठाणे वॉटर टनल में बोरवेल के लिए खुदाई की जारी थी इसी खुदाई के चलते टनल फट गई जिसके कारण से लीकेज शुरू हो गई थी इसकी मरम्मत के लिए पूरी तरह से बंद करना जरूरी है इस बीच पानी को अन्य तरह से भांडुप वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाएगा
Post a Comment