भायखला में खाने के पैसे मांगना पड़ा भारी! चचेरे भाई ने चाकू से किया जानलेवा हमला, आग्रीपाड़ा पुलिस ने दर्ज किया खून के प्रयास का केस




मुंबई: आग्रीपाड़ा पुलिस ठाणे की हद में खून के प्रयास की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खाने के पैसे मांगने पर गुस्साए आरोपी ने अपने ही चचेरे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
पुलिस की प्रेस नोट के मुताबिक, घटना दि. 24/11/2026 को सुबह करीब 08.00 बजे की है। फिर्यादी मो. जमील मो. सुल्तान अन्सारी, उम्र 40 वर्ष, धंधा-मजदूरी, रा. भायखला पश्चिम, मुंबई अपने चुलत भाई अटक आरोपी गुरूज, उम्र 45 वर्ष के पास भायखला पश्चिम रेलवे स्टेशन के पास फुटपाथ, एन. एम. जोशी मार्ग पर जेवन के लिए पैसे मांगने गए थे।
इसी बात पर आरोपी को गुस्सा आ गया। आरोप है कि उसने गुस्से में फिर्यादी को गाली-गलौज की और जान से मारने के इरादे से चाकू से हमला कर मोने (कंधे) पर वार कर जबर जख्मी कर दिया।
फिर्यादी की शिकायत पर दि. 25/11/2026 को गु.र.क्र. 595/26, कलम 109(1), 352, बीएनएस 2023 के तहत गुन्हा दर्ज किया गया है।
आग्रीपाड़ा पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

संवाददाता जावेद शेख

Post a Comment

Previous Post Next Post