डाला छठ पर आस्था का सैलाब, व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, की जगत कल्याण की कामना





संवाददाता अमित तिवारी 

​आजमगढ़ मुबारकपुर, ​सूर्य उपासना के महान पर्व डाला छठ पर ग्रामीण अंचलों सहित मुबारकपुर नगर पालिका क्षेत्र के थाने के समीप और रोडवेज के पास स्थित कच्चा पोखरा पर व्रती महिलाओं ने अचल सूर्य भगवान (भास्कर) को अर्घ्य दिया। इस दौरान महिलाओं ने संतान की दीर्घायु और जगत कल्याण के लिए भगवान दीनानाथ से प्रार्थना की।
​व्रती महिलाओं ने छठ महापर्व की तैयारी एक सप्ताह पूर्व से ही शुरू कर दी थी। घरों की साफ-सफाई करने के साथ ही बेदियों को सजाया गया और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों व फलों को पूरी शुद्धता के साथ तैयार किया गया। वहीं, पिचरी गाँव में भी जोर-शोर से तैयारियाँ दिखाई दीं, जहाँ ग्राम प्रधान अनिल यादव ने खुद अपने हाथों से साफ-सफाई एवं लाइट की व्यवस्था कराई।
​पर्व के दिन व्रती महिलाओं ने अपनी-अपनी बेदियों पर पहुँचकर भगवान दीनानाथ का स्मरण किया और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान पारंपरिक और मांगलिक गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
​किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा और साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था के तहत नगर पालिका द्वारा निर्धारित स्थानों पर साफ-सफाई का अभियान जारी रहा और पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहा।
​इस अवसर पर सचिन सिंह, आदर्श सिंह, गोलू सिंह, विवेक तिवारी, अनुराग सिंह, राहुल तिवारी, पनु सिंह, विशाल चौबे, दीपक सिंह, राजेश सोनकर, सत्यम त्रिपाठी, विनोद तिवारी, अंगद सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post