चारकोप में MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार - 90 ग्राम MD, iPhone और Innova कार जब्त





मुंबई : चारकोप पुलिस ठाणे की गुन्हे प्रकटीकरण शाखा ने MD ड्रग्स की बिक्री करने वाले आरोपी को मुद्देमाल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलस आयुक्त श्री देवेन भारती और अपर पुलिस आयुक्त श्री शशिकुमार मीना के 'नशामुक्त मुंबई' अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गुप्त जानकारी के आधार पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री महेश खळवंतराव और पुलिस उप आयुक्त श्री संदीप घुगे के मार्गदर्शन में टीम ने जाल बिछाया।
दनांक 28/10/2026 को दोपहर 2:35 बजे, साईधाम नगर के पास, गोराई खाडी पुल के पास, आरोपी रोड नंबर 9, चारकोप में Innova कार MH 47 U 3635 में आरोपी वासुदेव लक्ष्मण पाटील उर्फ मामा (उम्र 49 साल) MD बेच रहा था।
पुलिस ने शिताफी से उसे पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 90.32 ग्राम MD जिसकी कीमत 25,000 रुपये है, बरामद हुआ।
आरोपी के खिलाफ चारकोप पुलिस ठाणे में गु.र.क्र. 907/2026, धारा 8(c), 22(c) NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
जब्त किया गया माल:- 90.32 ग्राम MD - 25,000 रु.- iPhone मोबाइल - 90,000 रु.- Innova कार - 10,00,000 रु.- नकद 2,000 रु.- कुल मुद्देमाल 10,39,000 रु.
गे की जांच सपोनी सचिन निकाळजे कर रहे हैं।

संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post