निर्मल नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ! तीन शातिर चोर गिरफ्तार, दो चोरी के मामलों का पर्दाफाश; टेम्पो और कार समेत लाखों का माल बरामद





मुंबई: निर्मल नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर निर्मल नगर और शाहूनगर पुलिस थाने के चोरी के दो मामलों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक टाटा एस टेम्पो, एक टोयोटा रुमियन कार और टेम्पो में रखी ₹1.65 लाख की कपड़ों की बोरियां बरामद की हैं।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी टोयोटा रुमियन कार से रेकी कर सड़क किनारे खड़े माल से भरे टेम्पो चोरी करते थे। घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज नहीं होने के बावजूद पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों का सुराग लगाया और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, बांद्रा पूर्व में फिल्मी अंदाज में पीछा कर उन्हें गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजय कुलकर्णी और पुलिस निरीक्षक सूर्यकांत पारटकर के मार्गदर्शन में हुई। जांच अधिकारी PSI संतोष कोळगे तथा पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post