उपनिबंधक कार्यालय में हंगामे के बीच जमीन की रजिस्ट्री मछलीशहर में पुलिस सुरक्षा में हुआ पंजीकरण, परिवार के लोग कर रहे थे विरोध




संवाददाता हाफिज नियमत 

जौनपुर मछलीशहर के उपनिबंधक कार्यालय में शनिवार को पुलिस सुरक्षा के बीच जमीन की रजिस्ट्री हुई। इसे रोकने के लिए तीन दिनों से हंगामा चल रहा था।
मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकीखुर्द गांव की प्रतिमा पांडेय के पति की मौत कई साल पहले हुई थी। आय का साधन न होने पर उन्होंने जमीन बेचने का फैसला किया। चौकीखुर्द के अम्बरीश पांडेय (अजय पांडेय के बेटे) पूरी कीमत देकर रजिस्ट्री के लिए तैयार थे।
गुरुवार को जब क्रेता-विक्रेता रजिस्ट्री के लिए पहुंचे, तो प्रतिमा पांडेय के परिवार के कुछ लोगों ने हंगामा किया। प्रतिमा का आरोप है कि वे उन्हें कम दाम में जमीन बेचने का दबाव बना रहे थे। इस कारण उस दिन रजिस्ट्री नहीं हुई।
क्रेता-विक्रेता की शिकायत के बाद शनिवार को महिला और पुरुष पुलिस बल तैनात हुआ। हल्की नोकझोंक के बाद रजिस्ट्री पूरी हुई। उपनिबंधक ने बताया कि विक्रेता की मंजूरी और बयान के आधार पर, पूरी कीमत मिलने के बाद ही रजिस्ट्री की गई। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post