नवविहान ट्रस्ट के चाणक्य सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानितगरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने वाले और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले व्यक्तियों को किया गया सम्मानित





लखनऊ, 25 अक्टूबर। राजधानी लखनऊ स्थित सहकारिता विभाग में रविवार को नवविहान ट्रस्ट की ओर से चाणक्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभिन्न विभूतियों को चाणक्य सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा की अलख जगाने, जरूरतमंद और गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने तथा शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा देने वाले व्यक्तियों के योगदान को प्रोत्साहित करना रहा।
नवविहान ट्रस्ट की ओर से विगत कई वर्षों से चाणक्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से उन लोगों को सम्मानित किया जाता है, जो शिक्षा के प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी श्री अवनीश सिंह, एमएलसी रामचन्द्र प्रधान तथा अतिरिक्त जज वी.के. भट्ट उपस्थित रहे। अतिथियों की उपस्थिति में शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती वंदना राय, डॉ. शिखा श्रीवास्तव, डॉ. सुधांशु सेना, सुधीर आर्य, श्री नवनीत सिंह, दीपक कुमार श्रीवास्तव, आनंद कृष्ण मिश्र, रेनू अग्निहोत्री, दुर्गेश मणि त्रिपाठी, शुभम जगदीश, प्रिय रघुवंशी, विनीत सक्सेना और नूतन द्विवेदी को चाणक्य सम्मान से सुशोभित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के महत्व और समाज के विकास में शिक्षकों एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों की भूमिका को रेखांकित किया गया। शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए जरूरतमंद बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के प्रयासों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।
नवविहान ट्रस्ट का यह आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने वाली प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उनके योगदान को समाज के सामने लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे आयोजनों से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाज के अन्य लोगों को भी जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम का संचालन नवविहान ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. ज्योतिष श्रीवास्तव एवं दिलीप यशवर्धन ने किया।

रिपोर्टर: अभय प्रताप सिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post