मुंबई:दक्षिण परिमंडल-2 के डी.एन. नगर पुलिस ठाणे ने एमटीएनएल के कॉपर वायर चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया हुआ 92 मीटर लंबा कॉपर वायर बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 30,000 रुपये है।
दिनांक 06/10/2026 को डी.एन. नगर पुलिस ठाणे में गु. क्र. 935/2026, कलम 303(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता तथा कलम 3(2)(e) सार्वजनिक संपत्ति नुकसान प्रतिबंधक अधिनियम 1984 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
शिकायत में बताया गया था कि कांदिवली ब्रिज के नीचे, एस.वी. रोड, वरील मेरी स्कूल के बाजू में, वॉट रोड, मुंबई से एमटीएनएल की 92 मीटर लंबी कॉपर वायर चोरी हुई थी।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त जानकारी के आधार पर अधिक जांच की। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि यह चोरी एक संगठित टोली ने की है। इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
1. मोहम्मद इजाज मोहम्मद इसहाक हमजा, उम्र 29 वर्ष
2. मोहम्मद शोएब अहमद शेख, उम्र 51 वर्ष
3. शाहआलम अब्दुल रशीद शेख, उम्र 26 वर्ष
4. रमजान रफीक खान, उम्र 26 वर्ष
5. अहमद फखरुद्दीन कुरेशी, उम्र 36 वर्षगिरफ्तार सभी आरोपी डी.एन. नगर पुलिस ठाणे के ही इलाके में रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी करना कबूल किया है। उनके पास से कुल 30,000/- रुपये कीमत का 92 मीटर लंबा कॉपर वायर हस्तगत किया गया है।यह कार्रवाई माननीय पुलिस आयुक्त श्री देवेन भारती, विशेष पुलिस आयुक्त (कायदा व सुव्यवस्था) श्री मनोजकुमार शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त (दक्षिण परिमंडल) श्री शैलेश बलकवड़े, पुलिस उपायुक्त (परिमंडल-02) श्रीमती राजगुरुवार, सहायक पुलिस आयुक्त (गिरगांव विभाग) श्री ज्ञानेश्वर वाघ, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री नितीन दळवी, पुलिस निरीक्षक (गुन्हे) श्री प्रशांत पाटील, सहायक पुलिस निरीक्षक सुमेश पवार, सहायक पुलिस निरीक्षक संदीप येवले, पो.हे. संदीप तरळकर, पो.ह. गणेश खैरे, पो.ह. विकास शिर्के, पो.हे. प्रशांत साळुंखे, पो.शि. नितीन बोरसे, पो.शि. सिद्धनाथ गदडे, पो.शि. शेखर अंबोले, पो.शि. शरद सुखावे, पो.शि. अतुल बुलांड, पो.शि. गणेश जगदेव ने की है।
संवाददाता: जावेद शेख |
Post a Comment