मुंबई में मोबाईल चोरी करने वाली 7 लोगों की गैंग गिरफ्तार, 16 लाख के 42 मोबाईल बरामद - गांवदेवी पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
मुंबई: गाँवदेवी पुलिस ने मोबाईल चोरी करने वाली एक संगठित टोली को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने कुल 16 लाख रुपये कीमत के 42 मोबाईल फोन बरामद किए हैं।
मामला गाँवदेवी पुलिस थाने के गु.र.क्र. 613/26 कलम 303(2), 3(5) BNS का है। शिकायतकर्ता कंबाला हिल, बस स्टॉप से पेडर रोड, मुंबई की ओर बस में यात्रा कर रहे थे, तभी भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने उनका वन प्लस कंपनी का मोबाईल फोन चोरी कर लिया था।
इस शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त खबरियों से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए मानखुर्द, शिवाजीनगर और इस टोली के सरगना को राजस्थान से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
1) आफताब आबाद अंसारी, उम्र 26 वर्ष
2) हसन अब्बास शेख, उम्र 35 वर्ष
3) चांद मोहम्मद मोहम्मद सुल्तान, उम्र 43 वर्ष
4) इम्तियाज इमामअली शेख, उम्र 48 वर्ष
5) आजम आकरम कुरैशी, उम्र 32 वर्ष
6) स्वप्निल शंकर सोनावणे, उम्र 29 वर्ष
7) रजब अली मोहम्मद तकी शेख उर्फ शिकना, उम्र 32 वर्ष
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 42 अलग-अलग कंपनियों के मोबाईल फोन बरामद किए हैं।
यह उत्कृष्ट कार्रवाई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह आयुक्त मनोजकुमार शर्मा, अपर आयुक्त शैलेश बलकवडे, पुलिस उपायुक्त दक्षिण परिमंडल 02 श्रीमती रागसुधा आर, सहायक आयुक्त श्रीमती सुमन चव्हाण के मार्गदर्शन में वरिष्ठ निरीक्षक प्रशांत मोहिते, निरीक्षक राजीव पाटील, सहायक निरीक्षक प्रताप देसाई, सहायक निरीक्षक अमित देवकर, उपनिरीक्षक युवराज जगताप और उनकी टीम ने की है। संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment