मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 329 ग्राम एमडी (मेफेड्रॉन) जब्त कीमत 10 लाख से ज्यादा चेंबूर से 2 तस्कर गिरफ्तार





मुंबई | 14 अक्टूबर 2026
मुंबई पुलिस की अमली पदार्थ विरोधी कक्ष (ए.एन.सी.), गुन्हे शाखा ने नशे के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। आजाद मैदान यूनिट की टीम ने चेंबूर से एम.डी.' (मेफेड्रॉन) की तस्करी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गु.र.क्र. व कलम 96/2026, कलम 8(क) सह 22(क) 29 एन.डी.पी.एस. कायदा 1985
अटक दिनांक 14/10/2026 घटनास्थल आर.सी. मार्ग, चेंबूर, मुंबई - 400 071
आरोपी संख्या एकूण 02 आरोपी
जप्त मुद्देमालएकूण 329.49 ग्राम वजनाचा 'एम.डी.'
कुल कीमत 10,14,470/- रुपये (अंदाजे)
गुन्हे शाखा के ए.एन.सी. कक्ष आजाद मैदान यूनिट का पथक दिनांक 14/10/2026 को चेंबूर परिसर में गश्त कर रहा था। उसी दौरान दो इसम संदिग्ध अवस्था में नजर आए। टीम ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से भारी मात्रा में एमडी बरामद हुआ।- आरोपी क्र. 1 के पास से  117.58 ग्राम एमडी आरोपी क्र. 2 के पास से - 212.91 ग्राम एमडी
कुल 329.49 ग्राम एमडी जप्त किया गया, जिसकी कीमत अंदाजे 10 लाख 14 हजार 470 रुपये है।दोनों के खिलाफ ए.एन.सी. कक्ष, आजाद मैदान यूनिट में गु.र.क्र. 96/2026 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

संवाददाता जावेद शेख |

Post a Comment

Previous Post Next Post