मुंबई | 14 अक्टूबर 2026
मुंबई पुलिस की अमली पदार्थ विरोधी कक्ष, बांद्रा यूनिट, गुन्हे शाखा ने ड्रग्स की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध रूप से चरस बेच रहे एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 2 करोड़ रुपये कीमत का चरस बरामद किया है।
दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को रात करीब 23:30 बजे अमली पदार्थ विरोधी कक्ष, बांद्रा यूनिट की टीम जोगेश्वरी इलाके में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान जोगेश्वरी बस डेपो, एस.व्ही. रोड, बैंक कॅफे के सामने, मुंबई के पास एक व्यक्ति संदिग्ध तरीके से अमली पदार्थ की बिक्री करता हुआ नजर आया।
टीम ने तुरंत उसे घेरकर पकड़ा और तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से भारी मात्रा में चरस बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: मोहम्मद काशिफ फारुख शेख
आयु: 23 वर्ष
पता: रा. टि. रूम नं. 997, डी प्लॉट, मोदी कंपाउंड, घोडपदेव, माझगांव, मुंबई - 400010जप्त किया गया माल
मुद्देमाल वजन / कीमत
चरस 1113 ग्राम
अंदाजे कीमत 1,99,30,000/- रुपये
आरोपी के खिलाफ अवैध अमली पदार्थ के कब्जे और बिक्री के मामले में गुन्हा दाखल कर अटक की गई है। आगे की जांच जारी है।
संवाददाता जावेद शेख |
Post a Comment