गोवंडी में खून से सनी सुबह - शिवाजीनगर में 19 साल के युवक ने चाकू से युवक की हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार




मुंबई: गोवंडी शिवाजीनगर पुलिस ठाणे क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। 11 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 08:30 बजे फेमस जनरल स्टोर के सामने, प्लॉट नंबर 50, रोड नंबर 06, शिवाजीनगर गोवंडी में 19 वर्षीय आरोपी ने चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी।
मृतक की पहचान खुबैद के रूप में हुई है। वह शिवाजीनगर में सलून चलाने वाले *इरफान यामीन अंसारी (43 वर्ष) का बेटा था। आरोपी ने खुबैद के बाएं कान पर चाकू से वार किया और उसके बाद बाईं बरगंडी (पसली) में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही शिवाजीनगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर गु.र.क्र. 870/26, कलम 103(1) BNS 2023, सह कलम 37(1)(अ), 135 मपोका 1951 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को अटक (गिरफ्तार) कर लिया है।
पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post