अटसालिया रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव




शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर अटसालिया रेलवे क्रासिंग के पास अप रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में करीब 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और रोजा थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी चलती ट्रेन से गिरा होगा। इसके बाद ट्रेन पकड़ने के प्रयास में उठकर दौड़ते समय रेलवे लाइन किनारे पड़े लोहे के गाटर से टकराकर झाड़ियों में जा गिरा और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
 फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post