गोंडा। उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के पूरे डाल गांव में ससुर की तेरही के कार्यक्रम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली जाने के बाद जनरेटर का तार जोड़ते समय 20 वर्षीय युवक प्रेम पासवान करंट की चपेट में आ गया।
करंट लगने से प्रेम पासवान गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे उमरी बेगमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस तेरही कार्यक्रम में लोग एकत्र हुए थे, वहां अचानक मातम पसर गया।
पत्रकार: अंकित कुमार शर्मा
प्रहारी मुंबई न्यूज, यूपी
Post a Comment