शहीद पार्क में महिलाओं के सामने अश्लील हरकत, नशे में युवक गिरफ्तार





शाहजहांपुर थाना सदर बाजार की मिशन शक्ति टीम ने शहीद पार्क में महिलाओं के सामने कथित रूप से अश्लील हरकतें और अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले 29 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर को शाम करीब 7 बजे मिशन शक्ति टीम शहीद पार्क में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गेट के पास एक युवक महिलाओं और अन्य लोगों के सामने अश्लील हरकतें करता मिला। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।
पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर ब्रीथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें शराब के नशे में होने की पुष्टि होने की बात कही गई है। आरोपी की मोटरसाइकिल सीज कर दी गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान साजिद पुत्र बादल, निवासी तारीन टिकली, मल्हार टॉकीज के पास, थाना सदर बाजार के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 512/2026, धारा 296 BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post