देवनार पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला, पैसे के विवाद में युवक की चाकू और डंडे से हत्या





मुंबई। देवनार पुलिस थाने ने शनिवार को एक युवक की हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पैसे के विवाद में दो युवकों और एक अज्ञात व्यक्ति ने 18 वर्षीय युवक को चाकू और लकड़ी के डंडे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
प्रेस नोट के अनुसार, दिनांक 19 सितंबर 2026 को शाम करीब 7 बजे फिर्यादी नवाब अली वाहीद अली शेख (उम्र 50 वर्ष, पेशा-सिलाई का काम, निवासी-लोकशाहीर अण्णा भाऊ साठे नगर, गोवंडी, मुंबई) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
फिर्यादी के अनुसार, उनके बेटे जोहेब उर्फ सोनू (उम्र 18 वर्ष, निवासी-भूपेश गार्डन, एम वार्ड समोर, देवनार सर्कल रोड, मुंबई-43) के साथ दो आरोपी थे। आरोपी क्रमांक 1 पुरुष, उम्र 19 वर्ष तथा आरोपी क्रमांक 2 पुरुष, उम्र 19 वर्ष और एक तीसरा अज्ञात व्यक्ति।
इन लोगों के बीच कुछ पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ। इसी विवाद में आरोपियों ने फिर्यादी के बेटे सोनू पर चाकू और लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। हमले में सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में दिनांक 18 सितंबर 2026 को गु.र.क्र. 828/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 302(1) और 3 (5) के अंतर्गत हत्या का मामला दर्ज किया है। जांच जारी है।

 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post