मुंबई। शिवाजीनगर पुलिस ने चाकू दिखाकर पैसे मांगने और शिकायतकर्ता को धमकाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 की रात करीब 11:45 बजे शिकायतकर्ता अहमद बेगनवाड़ी संजयनगर, शिवाजीनगर से गुजर रहे थे। नागौरी होटल के सामने आरोपी ने कथित तौर पर उन्हें रोककर चाकू दिखाया और पैसे की मांग की।
शिकायतकर्ता द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उनके गले पर चाकू लगाकर पैसे मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपी ने शिकायतकर्ता के हाथ पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता की जेब से 500 रुपये निकाल लिए।
घायल शिकायतकर्ता को उनके मित्र मिराज शेख, अय्यूब और असलम ने उपचार के लिए जावाड़ी अस्पताल पहुंचाया। शिकायत के आधार पर शिवाजीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment