मुंबई। वरली पुलिस थाने में खून का मामला दर्ज किया गया है ।दिनांक 24/09/2026 को सुबह 09.30 से दोपहर 02.30 बजे के दरम्यान फिर्यादी महिला, उम्र 50 वर्ष, निवासी - बॉम्बे हौ कंपाउंड, बी.जे. खेर मार्ग, प्रेमनगर, वरली की बहन, उम्र 49 वर्ष, के बेटे आरोपी पुरुष उम्र 29 वर्ष ने फिर्यादी की बहन को उसके घर से साई टेलर के सामने, प्रेमनगर, वरली ले जाकर खाना नहीं बनाने की बात को लेकर जान से मारने की धमकी दी और पेट में जोर-जोर से घूंसे मारकर जान से मार दिया।
फिर्यादी की शिकायत पर वरली पुलिस थाने में दिनांक 24/09/2026 को गु.र.क्र. 484/26, धारा 103(1), 351(2), 352 BNS 2023 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को अटक किया गया है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment