खार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 100% माल बरामद





मुंबई। खार पुलिस ने गणपति विसर्जन के दौरान चोरी हुई करीब ₹3.66 लाख की संपत्ति के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला 19 सितंबर को खार दांडा जेट्टी पर गणपति विसर्जन के लिए गई थीं। इस दौरान उनकी बैग रिक्शा में रखी थी, जो बाद में गायब मिली।
बैग में करीब 39 ग्राम सोने का मंगलसूत्र, ₹2,500 नकद और ₹4,000 के कपड़े, कुल ₹3,66,500 का सामान था। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शैलेंद्रकुमार दीनानाथ कश्यप (33) को गिरफ्तार किया और चोरी की 100 प्रतिशत संपत्ति बरामद कर ली।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष काटे और पुलिस निरीक्षक (अपराध) प्रकाश मोरे के मार्गदर्शन में अपराध प्रकटीकरण टीम ने की। 

संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post