महाराष्ट्र पुलिस दल में 16 वर्ष की सफल सेवा पूर्ण करने पर 103 बैच के अधिकारियों को बधाई





मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस दल में 103 बैच के पुलिस अधिकारियों ने अपनी सेवा के 16 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किए। इस अवसर पर सभी सहकर्मी अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
पीआई सहारा शेख ने अपने संदेश में कहा कि 103 बैच के सभी साथियों ने महाराष्ट्र पुलिस दल में 16 वर्षों की सेवा पूरी कर अपने कर्तव्य और जिम्मेदारियों को निभाया है। उन्होंने सभी अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और आगामी सेवाकाल में निरंतर सफलता की कामना की।
इस अवसर पर 103 बैच के सभी पुलिस अधिकारियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनकी आगे की सेवा-यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post