फर्जी SIM और कॉल फ्रॉड पर सरकार का शिकंजा, नए कनेक्शन के लिए बायोमेट्रिक KYC अनिवार्य





नई दिल्ली। फर्जी सिम कार्ड और मोबाइल के जरिए होने वाले कॉल फ्रॉड पर रोक लगाने के लिए सरकार ने मोबाइल कनेक्शन की प्रक्रिया को और सख्त कर दिया है। अब नए मोबाइल कनेक्शन के लिए बायोमेट्रिक KYC अनिवार्य होगी। आधार के जरिए कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों के लिए e-KYC, जबकि अन्य ग्राहकों के लिए D-KYC की व्यवस्था की गई है।
नियमों के तहत SIM बदलने या किसी महत्वपूर्ण व्यक्तिगत जानकारी को अपडेट करने की स्थिति में दोबारा बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जा सकता है। वहीं, बिजनेस कनेक्शन लेने वालों के मामले में End User की पहचान का सत्यापन भी जरूरी होगा।
सरकार ने फर्जी दस्तावेज या गलत पहचान सामने आने पर संबंधित मामले की जानकारी पुलिस को देने का प्रावधान किया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले मोबाइल कनेक्शन को सस्पेंड या डिस्कनेक्ट किया जा सकेगा। इसके अलावा Point of Sale पर ग्राहकों का यूजर डेटा या बायोमेट्रिक जानकारी स्टोर करने पर रोक रहेगी। सरकार का उद्देश्य फर्जी SIM के इस्तेमाल, पहचान की चोरी और मोबाइल फोन के जरिए होने वाले साइबर व कॉल फ्रॉड पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

मिडिया रिपोर्ट ए के सिह

Post a Comment

Previous Post Next Post