मुंबई: कांदिवली पूर्व के समतानगर पुलिस थाना क्षेत्र में MTNL केबल चोरी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल JCB मशीन और दो मोबाइल फोन समेत करीब ₹20.80 लाख का मुद्देमाल जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, अशोक नगर क्रॉस रोड नंबर-4, कांदिवली पूर्व स्थित भूमिगत MTNL कंपनी की 153 मीटर लंबी 2000 पेअर केबल, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹9 लाख 500 रुपये थी, 22 जून 2026 को चोरी हो गई थी। इस संबंध में समतानगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी जानकारी और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। कार्रवाई में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं, दूरसंचार अधिनियम 2023 की धारा 42 तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान JCB मशीन और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत करीब ₹20.80 लाख बताई गई है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को आशंका है कि गिरोह के अन्य मामलों से भी संबंध हो सकते हैं।
इस कार्रवाई को अपर पुलिस आयुक्त उत्तर प्रादेशिक विभाग, पुलिस उपायुक्त उत्तर परिमंडल-3 तथा समतानगर पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इससे जुड़े पुराने मामलों की भी जांच कर रही है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment