पेड़ की डालियों की कटिंग के चलते चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित




संवाददाता मोहम्मद यासिर सरायमीर 

आजमगढ़  सरायमीर 132 केवी फूलपुर से निर्गत 33 केवी मंजीरपट्टी फीडर पर पेड़ की टहनियों एवं डालियों की कटिंग का कार्य किया जाएगा। विद्युत लाइनों की सुरक्षा एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है। इसके चलते मंजीरपट्टी विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले ही पूरा कर लें और सहयोग प्रदान करें। इस संबंध में मनोज कुमार, अवर अभियंता, मंजीरपट्टी, आजमगढ़ ने सूचना जारी की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post