जौनपुर बक्सा पावर हाउस से जुड़े बबुरा फीडर के उटरूकला गांव में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर कथित तौर पर बिना किसी आदेश के स्थानांतरित किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय लाइनमैन व अन्य जिम्मेदारों की मिलीभगत से ट्रांसफार्मर को अचानक उसके मूल स्थान से हटा दिया गया। इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को भी नहीं दी गई।
ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफार्मर हटाए जाने के बाद उसे ऐसी जगह स्थापित कर दिया गया, जो उपभोक्ताओं के घरों से काफी दूर है। इससे बिजली के तार घरों तक ले जाने में लोगों को परेशानी हो रही है और विद्युत आपूर्ति को लेकर भी समस्या खड़ी हो गई है ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर का स्थानांतरण सुविधा शुल्क लेकर किया गया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले को लेकर उपभोक्ताओं ने मुख्य अभियंता को लिखित शिकायत देकर ट्रांसफार्मर को उसके मूल स्थान पर पुन: स्थापित कराने की मांग की। एपी सिंह ने भी इस संबंध में लिखित शिकायत की, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि ट्रांसफार्मर को शीघ्र उसके मूल स्थान पर नहीं लगाया गया तो उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करने के साथ प्रदर्शन का रास्ता भी अपनाया जाएगा।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ब्यूरो शुभाष शाश्त्री
Post a Comment