वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लक्ष्मीकांत सालुंखे को उत्कृष्ट सेवा पदक, पुलिस विभाग में खुशी की लहर





मुंबईः वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लक्ष्मीकांत सालुंखे सर को महाराष्ट्र पुलिस महासंचालक की ओर से उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किए जाने पर पुलिस विभाग, सहकर्मियों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
पुलिस सेवा में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले लक्ष्मीकांत सालुंखे को यह सम्मान मिलना उनके उल्लेखनीय सेवाभाव का सम्मान माना जा रहा है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उन्हें पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, मित्रों और शुभचिंतकों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका समर्पण और उत्कृष्ट कार्य पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों के लिए भी प्रेरणादायी है।


 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post