कार के डिवाइडर से टकराने से आईटीबीपी के डीआईजी और ड्राइवर की मौत, एक जवान घायल




सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में आज एक भीषण सड़क हादसे में कार के डिवाइडर से टकराने से आईटीबीपी के  डीआईजी व उनके ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक जवान घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीआईजी परमिंदर सिंह अपने ड्राइवर रवि शंकर और एक जवान के साथ मसूरी से ट्रेनिंग पूरी कर स्कॉर्पियो गाड़ी से वापस अंबाला लौट रहे थे, रास्ते में वह सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को स्थानीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने डीआईजी परमिंदर सिंह और ड्राइवर रवि शंकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल जवान का इलाज जारी है। डीएम और एसएसपी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मिडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर सूत्रों से
एम एस जाविर.

Post a Comment

Previous Post Next Post