शाहजहांपुर। जनपद के बंडा, पुवायां और तिलहर क्षेत्र में प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा खुलेआम बिकने के आरोप सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद कुछ क्षेत्रों में यह धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है।
क्षेत्र में चर्चा है कि एक अमन नामक व्यक्ति के नेटवर्क की भी जांच किए जाने की मांग उठ रही है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वास्तव में प्रतिबंधित मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
अब निगाहें इस बात पर हैं कि पुलिस इन आरोपों की जांच कर क्या कार्रवाई करती है और क्या अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment