समाजवादी महिला सभा की बैठक में सरकार पर महिला उपेक्षा का आरोप



संवाददाता अंजनी राय

लालगंज, आजमगढ़। सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय लालगंज में समाजवादी महिला सभा की बैठक विधानसभा अध्यक्ष संध्या राघवन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक बेचई सरोज ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है। आंगनबाड़ी, आशा सहित विभिन्न क्षेत्रों में भर्तियां बंद होने से महिलाओं के रोजगार के अवसर प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को महिलाओं के हित में ठोस कदम उठाने चाहिए।
विधानसभा अध्यक्ष राजनारायण यादव ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाओं में वृद्धि चिंता का विषय है। वहीं, रसोई में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से गृहिणियां परेशान हैं। महंगाई ने आम परिवारों के घरेलू बजट को प्रभावित किया है।
बैठक को चंदा चौहान, मनीषा गौड़, संगीता शर्मा, अनीता सरोज आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सुशीला शर्मा, साधना, फूलन सरोज, सुनीता सहित समाजवादी महिला सभा की तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post