सिक्का लेने से मना करने वालो को सख्त हिदायत





उमरिया बाजार में खरीदारी के दौरान एक और दो रुपये के सिक्के लेने से इनकार करने वाले दुकानदार अब सावधान हो जाएं। उमरिया जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भारतीय मुद्रा के इन सिक्कों को लेने से मना करना दुकानदारों को भारी पड़ सकता है। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उमरिया कलेक्टर  राखी सहाय ने जिले के दुकानदारों और व्यापारियों से अपील की है कि वे ग्राहकों से एक और दो रुपये के सिक्के स्वीकार करें। प्रशासन की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि भारतीय मुद्रा के प्रचलित सिक्कों को लेने से इनकार करना उचित नहीं है। यदि कोई दुकानदार या व्यक्ति जानबूझकर इन सिक्कों को लेने से मना करता है तो उसके विरुद्ध कानून के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

मिडिया रिपोर्ट एम एस जाविर

Post a Comment

Previous Post Next Post