सदर तहसील में खराब पड़े वाटर कूलरों से जनता परेशान, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप





शाहजहांपुर। जनपद शाहजहांपुर की मुख्य तहसील सदर में लगे तीन इलेक्ट्रिक वाटर कूलर लंबे समय से खस्ता हाल में पड़े हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तहसील पहुंचने वाले किसानों और आम नागरिकों को भीषण गर्मी में ठंडा पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि खराब पड़े वाटर कूलरों की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक न तो उनकी मरम्मत कराई गई और न ही उन्हें बदला गया। तहसील परिसर में आने वाले काश्तकारों और फरियादियों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगो का कहना है कि तहसील में मूलभूत सुविधाओं का अभाव प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। लोगों का आरोप है कि इस लापरवाही के कारण सरकार की छवि भी प्रभावित हो रही है और जनता अपनी परेशानी के लिए शासन-प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रही है।

नागरिकों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर खराब पड़े वाटर कूलरों को तत्काल ठीक कराने या नए वाटर कूलर स्थापित कराने की मांग की है, ताकि तहसील आने वाले लोगों को पेयजल की समुचित व्यवस्था मिल सके।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post