तिलहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 751 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार




शाहजहाँपुर थाना तिलहर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 751 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरेली-लखनऊ हाईवे पर ग्राम धनेली पल्टू स्थित लाल पेट्रोल पंप के पास से अनवर और जिशान, दोनों निवासी इस्लामनगर थाना कटरा, को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 751 ग्राम अफीम, एक मोटरसाइकिल और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post