फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज रवि दिवाकर एक बार फिर चर्चाओं में हैं, कारण है केवल 4 महीनों में 22 दोषियों को मौत की सजा




मुजफ्फरनगर रवि कुमार दिवाकर उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध अपर जिला जज एवं सेशन न्यायाधीश (एडीजे) है। मुजफ्फरनगर में नवंबर 2025 में तैनाती के बाद से अप्रैल 2026 से अगस्त 2026 तक करीब 10 मामलों में 22 अपराधियों को फांसी की सजा सुना कर दिवाकर फिर से चर्चाओं में आ गए हैं। चर्चाओं में आना उनके लिए नई बात नहीं है। वह सबसे पहले 2022 में तब सुर्खियों में आए थे जब वाराणसी में सिविल जज रहते हुए उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वीडियोग्राफी सर्वे कराने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय नंबरों और पत्रों से जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं। अपने पूरे न्यायिक करियर में वह अब तक कुल 35 लोगों को मौत की सजा सुना चुके हैं (जिसमें बरेली में दिए गए 13 और मुजफ्फरनगर के 22 मामले शामिल हैं)। हालांकि, भारतीय कानून के तहत निचली अदालत द्वारा दी गई फांसी की सजा को उच्च न्यायालय से पुष्टि मिलना अनिवार्य होता है।

मिडिया रिपोर्ट के हवाले से मिली खबर सूत्रों से एम एस जाविर

Post a Comment

Previous Post Next Post