वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल





वाराणसी आजमगढ़ का एक यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट से मुम्बई जाने वाला था उन के पास पिस्टल और मैगजीन भी थी, यात्री ने अपनी पिस्टल और मैगजीन को डिक्लेयर भी किया था अचानक पिस्टल से गोली चल गई और जमीन से लड़ने के बाद पास खड़े एक लड़के और महिला को लग गई है

महिला के जांघ और लड़के के हाथ मे गोली लगी है

दोनो हरहुआ के एक निजी अस्पताल में है

एयर पोर्ट मामला

उक्त प्रकरण में अवगत कराना है कि दिनांक 16.08.2026 को प्रातः करीब 09:30 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, वाराणसी पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX1810 से वाराणसी से मुंबई यात्रा करने वाले यात्री कमलेश राय, निवासी जनपद आजमगढ़, अपनी पत्नी के साथ एयरपोर्ट पहुंचे थे। यात्री अपने साथ लाइसेंसी पिस्टल लेकर आए थे। चेकिंग के दौरान लाइसेंसी पिस्टल की जांच एवं राउंड की काउंटिंग किए जाने के दौरान आकस्मिक रूप से फायर हो गया। फायर से निकला राउंड चेकिंग कर रही महिला के पैर तथा पास खड़े एक अन्य व्यक्ति के अंगूठे में लग गया, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार हेतु लक्ष्मी हॉस्पिटल भेजा गया है। घटना की सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन महोदया एवं सहायक पुलिस आयुक्त पिंडरा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर उपस्थित हैं तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा रही है। प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन
कमिश्नरेट वाराणसी

संवाददाता एम एस जाविर

Post a Comment

Previous Post Next Post