बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें! शाहजहाँपुर स्थित घर पर चस्पा हुआ नीलामी नोटिस, 16.61 करोड़ का बकाया





शाहजहाँपुर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से लिए गए 16 करोड़ 61 लाख 64 हजार 638 रुपये के ऋण का भुगतान न होने पर ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी), मुंबई के आदेश पर उनकी संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में बैंक अधिकारियों ने शाहजहाँपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर नीलामी का नोटिस चस्पा कर दिया।

#बैंक प्रबंधक अनुज वर्मा के अनुसार, अभिनेता राजपाल यादव, उनकी पत्नी राधा यादव और उनकी मां गोदावरी देवी के नाम बैंक का कुल 16.61 करोड़ रुपये बकाया है। वसूली के लिए पुवायां तहसील के गांव बंडा में स्थित गाटा संख्या 1410, 1411, 1412 और 1413 की भूमि एवं भवन को नीलामी के लिए रखा गया है। इस संपत्ति का आरक्षित मूल्य 3 करोड़ 10 लाख रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि नीलामी में भाग लेने के लिए 31 लाख रुपये की बयाना राशि जमा करनी होगी।

इतना ही नहीं, बैंक ने मुंबई के जुहू, मलाड और गोरेगांव स्थित अभिनेता के फ्लैटों को भी नीलामी प्रक्रिया में शामिल किया है। बैंक का कहना है कि यह कार्रवाई ऋण वसूली न्यायाधिकरण के आदेश के अनुपालन में की जा रही है।

#शाहजहाँपुर में अभिनेता के पैतृक घर पर नीलामी का नोटिस लगने के बाद यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल इस मामले में अभिनेता राजपाल यादव या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post